क्या ‘संजय दत्त’ के लिए पीछे हटेंगे ‘टाइगर’ सलमान खान!

0

सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ और रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट अभी तक 2017 में दिसंबर में एक ही दिन तय है. इसी मुद्दे पर दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने हाल ही में एक मीटिंग की है.

बॉलीवुड में यूं तो फिल्मों का क्लैश कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस टक्कर को सबसे बड़ी भिड़ंत माना जा रहा है. दोनों ही बड़े बजट और बड़ी स्टार कास्ट की फिल्में हैं. और अगर बॉक्स ऑफिस पर साथ रिलीज होती हैं तो दर्शकों के साथ ही इंडस्ट्री का भी नुकसान होगा.

बताया जा रहा है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए यशराज स्टूडियो के ऑफिस में रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी और आदित्य चोपड़ा के बीच एक मीटिंग हुई है.

क्या घबरा रहे हैं रणबीर कपूर
इस मुलाकात का नतीजा क्या रहा, यह तो अभी सामने नहीं आया है. लेकिन कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर अब सलमान से मुकाबले को लेकर नर्वस हैं. क्रिीसमस पर होने वाले इस क्लैश में अगर वह फेल हुए तो यह रणबीर के लिए बड़ा झटका होगा.

इसी सिलसिले में उनकी बात राजकुमार हिरानी से हुई जिसके बाद इस मीटिंग का फैसला लिया गया था.

Previous articleयुवा क्रिकेटरों के लिए अच्छा मंच है IPL-थम्पी
Next article1 अप्रैल से ITR फाइल करना और भी आसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here