मध्य प्रदेश शासन के अन्तर्गत मिल बांचे कार्यक्रम कन्या प्राथमिक शाला बिंझिया व बालक प्राथमिक शाला मण्डला में संपन्न हुआ। जिसमें शासकीय हाईस्कूल बिंझिया की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव द्वारा कहानी वाचन, सामान्य ज्ञान व विज्ञान से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई। कहानी वाचन में श्रीमती नामदेव द्वारा बच्चों को बताया गया कि कैसे कक्षा में सबसे पीछे बैठने वाली छात्रा कमला को शिक्षकों के मार्गदर्शन द्वारा उसके आत्मविश्वास में वृद्धि कराई गई ताकि वह अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके ।
इस कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक वरिष्ठ मूल शाला की शिक्षिका ने भी भाग लेते हुए बच्चों को अपना मार्गदर्शन दिया।





























































