कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव और सरकारी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार किया जाए – कलेक्टर

0

रायसेन- (ईपत्रकार.कॉम) |कृषि को लाभकारी धंधा बनाने के लिए कृषि के क्षेत्र को अधिक से अधिक उन्नत तकनीकों और बहुफसली आधारित बनाने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में नवाचार भी करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के उन्नतशील किसानों द्वारा उन्नत तकनीकों एवं कृषि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों के परिणामों को जिले के अन्य किसानों तक पहुंचाना होगा ताकि वे भी इन नवाचारों को अपनाकर लाभान्वित हो सकें। यह बात कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कही।

कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव और सरकारी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार किया जाए। किसानों को खेती से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध हो सके, इसका प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं उद्यानिकी अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएए जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। श्रीमती वालिम्बे ने मल्चिंग मशीन क्रय करने के अनुमोदन के साथ ही अन्य नवाचार अपनाने के लिए कहा।

बैठक में जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति तथा आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्य श्री नेतराम कौरव ने सुझाव दिया कि जिले के जिन क्षेत्रों में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैंए वहां अन्य किसानों को भ्रमण कराया जाना चाहिएए ताकि वे भी नवाचारों तथा उन्नत तकनीकों के बारे में सीख सकें। इसके अतिरिक्त बैठक में वर्ष 2016-17 के लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2017-18 के लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया। उप संचालक कृषि तथा आत्मा परियोजना श्री एनपी सुमन ने पीपीटी के माध्यम से अब तक किए गए कार्यो तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleहितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें – प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव
Next articleकोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नही रहे-कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here