स्वच्छता संकल्प से स्वच्छता सिद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया

0

टी. आर. डड़सेना लेखापाल नेहरू युवा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि स्वच्छता संकल्प से स्वच्छता सिद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। राम किशोर पटेल की अध्यक्षता एवं मुकेश पाठक प्राचार्य मनहर महिला समिति उ.मा विद्यालय पन्ना में स्वच्छता संकल्प से स्वच्छता सिद्धि विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमें संस्था के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने इस के आयोजन में सराहनीय सहयोग दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक के कुल 91 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में श्रद्वा खरे, शबनम बानो, कामनी खरे, सम्मत अरजरिया, शिल्पी यादव, जागेश्वर यादव, मनोज समारी, शुभम साहू, रोशनी शिवहरे, जितेन्द्र सिंह चंदेल, रामकिशोर पटेल, विजय कबीरपंथी, रूचि पाठक, नेहा त्रिपाठी, अरविन्द सिंह लोधी इन सभी का कार्य सराहनीय रहा।

Previous articleरोजगार सहायक को 500 रूपये से दंडित एवं सचिव की एक वेतन वृद्धि रोकने का दिये निर्देश – श्री चौधरी
Next articleमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री दिनेश चंद्र मिश्रा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here