उत्कृष्ट कार्य हेतु आजीविका मिशन के कर्मचारी हुए सम्मानित

0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पन्ना के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आजीविका मिशन के कर्मचारियों को मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह महदेले केबिनेट मंत्री जेल एवं पीएचई, कलेक्टर जे.पी. आइरिन सिंथिया द्वारा सम्मानित किया गया।

सुशील शर्मा जिला प्रबंधक कृषि आधारित गतिविधियों एवं सूक्ष्म वित्त, अमित कुमार पाण्डेय सहायक जिला प्रबंधक प्रशिक्षण समुदाय संस्थागत विकास के क्षेत्र, सुश्री सपनिन शर्मा प्रभारी जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त द्वारा बैंक लिंकेज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विकासखण्ड स्तर पर आजीविका गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु सुश्री संध्या मिश्रा, श्रीमती रश्मि सिंह, प्रताप सिंह बागरी एवं शीतल प्रसाद द्विवेदी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Previous articleसमय सीमा निर्धारित कर करें कार्य- सांसद
Next articleमहामहिम राज्यपाल द्वारा कलेक्टर शहडोल श्री मुकेश शुक्ल उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here