सूखे के आकंलन के लिये मैनुअल में नवीन वैज्ञानिक मापदंड तथा विस्तृत प्रक्रियाओं को सम्मिलित किया जावे-कलेक्टर

0

भिण्ड – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संशोधित मैनुअल के अनुसार सूखा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपाए सुनिश्चित किए जावे। साथ ही सकारात्मक सोच के साथ कार्यवाहियों का संपादन होना चाहिए। वे गत दिवस एनआईसी भिण्ड में विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सपना निगम, अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्री संतोष तिवारी, महाप्रबंधक विद्युत श्री राजीव गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह, उप संचालक कृषि श्री एसपी शर्मा, एलडीएम श्री सुधीर कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि मध्यप्रदेश में सूखा प्रबंधन के लिये भारत सरकार द्वारा संशोधित नये सूखा मैनुअल का क्रियान्वयन किया करने की पहल शुरू की गई है। जिसके अन्तर्गत नयी व्यवस्था खरीफ 2017 की फसल के लिये लागू हो होगी। उन्होंने कहा कि सूखा प्रबंधन के लिये दिसंबर 2016 में संशोधित मैनुअल के क्रियान्वयन पर अमल करने की कार्यवाही संबंधित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही मैनुअल के प्रमुख बिन्दुओं तथा प्रक्रिया के अनुरूप ग्रामवार वर्षा तथा भू-जल की स्थिति और तापमान की जानकारी एकत्रीकरण के लिये जिला-स्तर पर वैज्ञानिक व्यवस्थायें विकसित की जावे।

कलेक्टर ने कहा कि सूखे के आकंलन के लिये मैनुअल में नवीन वैज्ञानिक मापदंड तथा विस्तृत प्रक्रियाओं को सम्मिलित किया जावे। इसी प्रकार सूखे की प्रभावशीलता के आकंलन के लिये रिमोट सेंसिंग से प्राप्त डाटा, मिट्टी की नमी, भू-जल तथा सतही जल संरचनाओं में जल उपलब्धता, फसलों की स्थिति संबंधित जानकारी का विश्लेषण करने की व्यवस्था अपनाई जावे। उन्होंने कहा कि नये मैनुअल में सामाजिक-आर्थिक मानकों को भी सम्मिलित करने की पहल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी बसूली कार्य में तेजी लावे। साथ ही समय सीमा निर्धारित कर बसूली की कार्यवाहियों को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि डायवर्सन की बसूली भी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए। जिससे राजस्व आय में इजाफा होगा। साथ ही बसूली में भिण्ड जिला अपनी पहचान स्थापित करेगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्री संतोष तिवारी, महाप्रबंधक विद्युत श्री राजीव गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह, उप संचालक कृषि श्री एसपी शर्मा, एलडीएम श्री सुधीर कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उपयोगी सुझाव दिए।

Previous articleनेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया
Next articleअपर कलेक्टर ने सभी निजी अस्पतालों को फीवर क्लीनिक खोलने के लिये कहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here