खरीफ फसलों की क्षति के आंकलन के लिए सर्वे तेजी से पूर्ण किया जावे-कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले

0

नरसिंहपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने जनपद पंचायत चीचली के ग्राम शाहपुर और बघौरा-इमलिया में खेतों में जाकर फसलों का मुआयना किया। उन्होंने यहां अल्पवर्षा के कारण खरीफ फसलों में कीटव्याधि से हुये नुकसान के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर सोयाबीन, मूंग, उड़द आदि फसलों में हुई क्षति के बारे में पूछा। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि सोयाबीन में अन्य फसलों की तुलना में नुकसान अधिक है। सोयाबीन में सफेद मक्खी व तने के भीतर इल्ली के कारण फसल को नुकसान पहुंचा है और अफलन की स्थिति है।

कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खरीफ फसलों की क्षति के आंकलन के लिए सर्वे तेजी से पूर्ण किया जावे। फसल क्षति का मौके पर आंकलन करने के लिए पटवारी, पंचायत सचिव, कृषि विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल अविलम्ब सर्वे करे। सर्वे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ में रहें। पंचनामा बनाया जावे। साथ ही सर्वे सूची का प्रदर्शन ग्राम पंचायत में किया जावे। इस पर दावे-आपत्ति लिये जावें। प्रत्येक ग्राम का सर्वे हो। फसलों में क्षति पाये जाने पर नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत सहायता के प्रकरण तैयार कराये जावें। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत राशि वितरण की कार्रवाई की जावे।

भ्रमण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी राजेन्द्र राय, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी और राजस्व व कृषि विभाग का मैदानी अमला मौजूद था।

Previous articleकिला प्रांगण में मनाया जायेगा राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस
Next articleउपचार के अभाव में कोई भी हाईरिस्क मदर असमय ही काल कवलित न होने पाएं :- कमिश्नर श्री उमराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here