शाजापुर – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कु. नीलम चौहान द्वारा नवरात्री के शुभारंभ पर गायत्री मंदिर में बेटी बचाओं बेटी पढाओं के तहत कन्याओं का पूजन कर उपस्थित जन समुदाय को बेटी बचाओं की शपथ दिलाई गई। शपथ में बेटियों के जन्म को बढ़वा देने, उनकी रक्षा करने व शिक्षित बनाने तथा बाल विवाह न करने की प्रतिज्ञा दिलवाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं का फूलमाला पहनाकर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कु. नीलम चौहान व श्रीमती मधुबाला दवे ने सम्मान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गोकुल, राजीव सक्सेना, मनोहरलाल सोनी उपस्थित रहे एवं मुख्यमंत्री समुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्र्रम में अध्यनरत बी.एस.डब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने भी बालिकाओं का सम्मान किया। श्री हरीश शर्मा द्वारा उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





























































