शिक्षक केवल किताब पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि प्रतिभा निखारने का कार्य भी करते है-कलेक्टर

0

खरगौन – (ईपत्रकार.कॉम) |देश के बच्चों में प्रतिभा शिक्षकों की देन है। शिक्षक केवल किताब पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि प्रतिभा निखारने का कार्य भी करते है। कलेक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा ने बुधवार को बीटीआई रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों के प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक रणनिति बनाकर बच्चों को प्रतिदिन का होमवर्क दे। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षक का नौकरी पूरी कर लेना लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि लक्ष्य के प्रति विद्यार्थियों को बढ़ाने का कार्य होना चाहिए। शिक्षकों को अध्यापन के तरीकों में बदलाव व नवीनता लाकर बच्चों में पढ़ने की रूचि जागृत करना चाहिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुंतला डामोर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री केके डोंगरे भी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री डोंगरे ने 10वीं और 12वीं के प्राचार्यों को समस्त दिव्यांग और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए शत-प्रतिशत ऑनलाईन मेपिंग करने के भी निर्देश दिए। श्री डोंगरे ने कहा कि संकुलवार ऑनलाईन मेपिंग करने के बाद प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्य 30 सितंबर तक हार हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राचार्यों के साथ समस्त विकासखंडों के बीईओ भी उपस्थित रहे। ऑनलाईन मेपिंग के मामले में महेश्वर, खरगोन और गोगांवा ने अच्छा कार्य किया है, लेकिन फिर भी शत-प्रतिशत कार्य नहीं हुआ है। इस कारण समस्त बीईओ को ऑनलाई मेपिंग करने के निर्देश दिए गए है।

Previous articleहाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 6 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व
Next articleनहरों को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here