हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 6 से 14 अक्टूबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व

0

झाबुआ – (ईपत्रकार.कॉम) |शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु अब हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में भी प्रतिभा पर्व का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभा पर्व का आयोजन 6 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रतिभा पर्व के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निरीक्षण हेतु अधिकारियों एवं स्कूल प्राचार्यो की ड्यूटी लगाई है।

प्रतिभा पर्व के आयोजन के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को आज झाबुआ के अकादमिक प्रशिक्षण केन्द्र में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी एवं परियोजना समन्वयक समेकित छात्रवृति श्री ज्ञानेन्द्र ओझा ने आवश्यक निर्देश दिये।

प्रशिक्षण में कक्षाओ में प्रतिभा पर्व मनाये जाने के साथ ही त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक, प्री बोर्ड परीक्षाओं तथा शालावार मासिक ग्रेडिंग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Previous articleकृषि से संबंद्ध सभी विभाग आपसी समन्वय बढ़ाकर कर कार्य करें-कलेक्टर श्री सिंह
Next articleशिक्षक केवल किताब पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि प्रतिभा निखारने का कार्य भी करते है-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here