वित्तमंत्री श्री मलैया के मुख्य आतिथ्य में वाणिज्यिक कर भवन का लोकार्पण आज सम्पन्न होगा

0

दमोह- (ईपत्रकार.कॉम) |नवनिर्मित वाणिज्यिक कर भवन दमोह का लोकार्पण प्रदेश के वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत कुमार मलैया के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय वीरांगना रानी अवंती बाई सामुदायिक भवन के पास प्रोफेसर कॉलोनी दमोह में 1 अक्टूबर को शाम 5 बजे सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रहलाद पटैल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, विधायक विधायक हटा उमादेवी खटीक, विधायक पथरिया लखन पटैल, विधायक जबेरा प्रताप सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू शामिल होंगे।

वाणिज्यिक कर आयुक्त राघवेन्द्र सिंह ने जनप्रतिनिधिगणों, सम्मानीय पत्रकारगणों एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Previous articleतेन्दुपत्ता भुगतान संग्राहक की कोई शिकायत भुगतान संबंधी हो तो इस मंच पर आकर प्रस्तुत करे
Next articleइस वर्ष भी एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाना है-अशोक चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here