मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 30 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

0

इन्दौर – (ईपत्रकार.कॉम) |मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की हाई और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा 30 अक्टूबर, 2017 तक रहेगी। आवेदन-पत्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कराये जा सकेंगे। मदरसा बोर्ड की जून-2017 की हाई और हायर सेकेण्डरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र इंटरनेट से प्राप्त अंक-सूची के साथ ऑनलाइन फार्म जमा करवाए जाने की सुविधा दी गई है।

मदरसा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जून-2017 परीक्षा से पूर्व के परीक्षार्थियों की मूल अंक-सूची ही पूरक परीक्षा के लिए मान्य की जाएगी। मदरसा बोर्ड की पूरक परीक्षा दिसम्बर-2017 में किया जाना प्रस्तावित है।

Previous articleबच्चों को मॉ-बाप की सेवा करना चाहिए तभी सफलता प्राप्त होगी-विधायक श्री बलबीर सिंह दण्डोतिया
Next articleवृद्धजन हमारे लिए अनमोल होते है, क्योकि इनके पास अनुभव का खजाना होता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here