मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली

0

अलिराजपुर  – ईपत्रकार.कॉम |मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। रैली जिला पंचायत प्रांगण से प्रारंभ होकर समाधि तक पहुंची। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी के नेृतत्व में उक्त जन जागरूकता रैली में बडी संख्या में अधिकारी और कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। रैली में सम्मिलित अधिकारी और कर्मचारीगण मतदाता जागरूकता के लिए आमजन का आह्वान करते हुए नारे लगाते निकले। रैली का समापन प्रारंभ स्थल पर हुआ।

रैली के समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी ने स्वीप प्लान के उद्देश्य एवं मतदाता जागरूकता के लिए सभी का आहवान किया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री सोहनसिंह झाणिया, जिला सहायक आबकारी अधिकारी श्री केके विश्वकर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, डीडीए कृषि श्री केसी वास्कले, उप संचालक उद्यानिकी श्री चौहान, डीडीए पशुपालन श्री परमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र श्री एसएस मंडलोई, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान सहित बडी संख्या में अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Previous articleइंदौर संभाग के कमिश्नर श्री सिंह द्वारा पुनर्वास कार्यो की सघन समीक्षा
Next articleरेडक्रॉस सोसायटी की 2 एम्बुलेंस को खवासा एवं झकनावदा के लिये दिखाई हरी झण्डी