दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘ऐन इन्सिग्निफिकेंट मैन’ नाम की इस डॉक्युमेंट्री का निर्माण विनय शुक्ला और खुशबू रांका ने किया है। उनका कहना है कि यह एक नॉन फिक्शनल पॉलिटिकल फिल्म है जो सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर राजनेता बने अरविंद की कहानी को दिखाती है।

डॉक्युमेंट्री के ट्रेलर की शुरुआत अरविंद केजरीवाल से होती है जो शुरू में अपना नाम बताते हैं। ट्रेलर में आम आदमी से आम आदमी पार्टी बनने तक के सफर के हर उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। पहले हिस्से में पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, केजरीवाल पर स्याही फेंकने जैसे कई किस्से दिखाए गए हैं। साथ ही ट्रेलर में पार्टी से अलग होकर ‘स्वराज पार्टी’ बनाने वाले राजनेता योगेंद्र यादव को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

Previous articleहार्दिक पटेल‘ बहुरूपिया‘ बनकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे-अरूण जेटली
Next articleनोटबंदी और जीएसटी ने तो अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया- राहुल गांधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here