स्वास्थ्य सेवायें सहजता से उपलब्ध हों – कलेक्टर श्री अजय शर्मा

0

अनुपपुर – ईपत्रकार.कॉम |स्वास्थ्य सेवा आम जनता को सहजता से उपलब्ध हो सके, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक क्रियाशील एवं जवाबदेह बनाया जाये। शासन की हितग्राही मूलक स्वास्थ्य आयोजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ आमजन को मिल सके, इसका विशेष ध्यान रखें। ये निर्देश कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, डी.एच.ओ. डॉ. बी.डी. अंसारी, डॉ. आर.एस. श्याम, पर्यवेक्षक, जिला स्तरीय विभिन्न स्वास्थ्य सलाहकार, जिला आई.ई.सी. सलाहकार मो. साजिद खान उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने निर्देश दिये कि जिला अस्पताल एवं जिला की स्वास्थ्य संस्थाओं में संस्थागत प्रसव को बढाया जाये। भविष्य में संस्थागत रूप में सामान्य प्रसव की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये नई संस्थाओं का चिन्हांकन करना सुनिश्चित करें। जिले के अधीनस्थ स्वास्थ्य अमले को निरंतर मानीटरिंग कर उच्च अधिकारी समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सीय सेवा, निःशुल्क जांच एवं दवाईंया उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। मरीजों और प्रसूताओं को भोजन, स्वच्छ पानी, हितग्राही मूलक योजनाओं का समय पर लाभ मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थाओं में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के निर्देश भी दिये। सेक्टर सुपरवाईजरों को अपने अधीनस्थ मैदानी अमले की निरंतर मॉनीटरिंग के साथ लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, कुपोषण, संस्थागत प्रसव को बढाये जाने हेतु कार्य कराना सुनिश्चित करें। आंकडों एवं गुणवत्ता में प्रगति नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुये विभागीय अमले को आशा अनुरूप कार्य करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

Previous articleपरंपरागत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया स्थापना दिवस “मध्यप्रदेश स्थापना दिवस”
Next articleकुंतक का आविर्भाव भारतीय काव्यशास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है – डॉ मोहन गुप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here