विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने वितरित की पात्रता पर्ची

0

सतना – ईपत्रकार.कॉम |राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जनवरी 2018 से बी.पी.एल. अनुसूचित जाति जनजाति श्रेणी के जिले मे 17 हजार 749 नवीन सत्यापित परिवारो की पात्रता पर्ची जारी की गई है। जनपद पंचायत अमरपाटन के अंतर्गत 816 परिवारो को यह पात्रता पर्ची जारी की गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार को जनपद पंचायत कार्यालय प्रांगण मे समारोहपूर्वक इन हितग्राहियो को पात्रता पर्ची वितरित की। इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सदस्य विभूति नारायण सिंह, विष्णुकांति सिंह, रामबलि साकेत, कमलेश शर्मा, राजीव सिंह, आदित्य प्रकाशम, भिल्ला कोल सहित सरपंच गण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ममता मिश्रा भी उपस्थित थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी नवीन परिवारो को पात्रता पर्ची के आधार पर इसी जनवरी माह से खाद्यान्न वितरित किया जायेगा। उन्होने कहा कि देश के मेहनती किसानो ने अथक परिश्रम करके देश को खाद्यान्न से पूर्ण समृद्ध बना दिया है। सरकार की योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम मे प्राथमिकता परिवारो को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। उन्होने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगो को हम शासन की योजनाओ का लाभ दे सके इसके लिये बी.पी.एल. के अपात्र लोगो को भी अपना नाम बी.पी.एल.सूची से हटाने का प्रस्ताव देना चाहिये।

Previous articleउद्योग मंत्री ने अंडर ग्राउण्ड सीवरेज पाइप लाइन के निर्माण कार्य की समीक्षा की
Next articleकलेक्टर एवं एस पी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here