सागर संभाग के नवागत कमिश्नर श्री मनोहर दुबे ने पदभार ग्रहण किया

0

सागर – ईपत्रकार.कॉम |सागर संभाग के नवागत कमिश्नर श्री मनोहर दुबे ने आज (8 मई को) पूर्वान्ह में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी कमिश्नर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता ने नवागत कमिश्नर श्री दुबे को पदभार सौंपा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त (विकास) डॉ. राजेश राय, अपर कलेक्टर (विकास) एवं सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अविनाश रावत सहित अन्य संभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि नवागत कमिश्नर श्री दुबे वर्ष 2000 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इससे पहले श्री दुबे सचिव, खनिज साधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, म.प्र. खनिज विकास निगम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य आनंद संस्थान के रूप में भोपाल में पदस्थ थे। श्री दुबे सिवनी जिले के कलेक्टर और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव के रूप में इन्दौर में पदस्थ रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कमिश्नर श्री दुबे ने उपस्थित अधिकारियों से सागर संभाग में चल रहे विभिन्न कार्यो एवं विकास गतिविधियों की जानकारी ली।

पदभार ग्रहण पश्चात कमिश्नर श्री दुबे ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुँचकर आईजी सागर श्री सतीष कुमार सक्सेना से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर डीआईजी सागर श्री राकेश कुमार जैन के अलावा संभाग के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे। इसके पश्चात कमिश्नर श्री दुबे ने मकरोनिया स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस का भी मुआयना किया।

Previous articleवन अधिकार समिति की बैठक में 257 पट्टे देने पर बनी सहमति
Next articleएक साल से निर्देश दे रहा हूं, शिप्रा अभी भी गन्दी है -संभागायुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here