सागर से आए 60 दिव्यांगों ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए

0

उज्जैन  – ईपत्रकार.कॉम |सागर जिले से 60 दिव्यांगों का दल आज 5 अगस्त की सुबह 4:00 बजे उज्जैन पहुंचा।यहां आकर उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। महाकाल दर्शन के उपरांत सभी दिव्यांग जनों ने उज्जैन के विभिन्न दर्शनीय स्थलों जिनमें हरसिद्धि ,मंगलनाथ ,रामघाट, सांदीपनि आश्रम तथा काल भैरव आदि शामिल है, के भी दर्शन किये।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर दिव्यांगजनो के लिए सभी आवश्यक प्रबंध संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री सीएल पन्थारी द्वारा किये गये।

Previous articleघर में नहीं होने चाहिए ये वास्तु दोष, आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर
Next articleयुवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने सरकार दृढ़ संकल्पित – मंत्री श्री भार्गव