सागर – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले के दूरदराज से आये 255 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयीं और इनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।






























































