राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत निःशुल्क उपचार शिविर सम्पन्न

0

पन्ना – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल.के. तिवारी ने बताया है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय पन्ना में निःशुल्क उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन से मान्यता प्राप्त मेट्रो हास्पिटल जबलपुर से आये हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आनंद जैन न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहन कोटकर एवं आर्थो से डॉ. संजय जैन द्वारा शिविर में आये मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में बाल हृदय रोग के 41 मरीजों का पंजीयन किया गया। जिसमें 12 मरीजों को शल्य क्रिया हेतु योग्य पाया गया। जिनका उपचार आर.बी.एस.के के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी हेतु 02 हडडी रोग हेतु 12 एवं राज्य बीमारी सहायता हेतु 01 मरीज पंजीकृत किया गया। जिनका शासन की योजनाओं के तहत प्रकरण तैयार कर निःशुल्क उपचार कराया जायेगा। शिविर का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. व्ही. एस. उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर स्थल तक मरीजों को आर.बी.एस.के टीम द्वारा आर.बी.एस.के वाहन से लाया गया, जिन्हें वापस घर तक उसी वाहन से सकुशल पंहुचाया गया। शिविर में आये सभी बच्चों को आर.बी.एस.के योजना के अन्तर्गत बिस्किट एवं पानी वितरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में आर.बी.एस. के जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता, आर.बी.एस.के जिला समन्वयक डॉ. सुबोध खम्परिया एवं आर.बी.एस.के टीम का विशेष सहयोग रहा।

Previous articleजवाब प्राप्त न होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही- कलेक्टर डॉ.शर्मा
Next articleआदिवासियों का मन गंगा की तरह पवित्र और निर्मल होता है-मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here