रीवा – ईपत्रकार.कॉम |जिले भर में 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अदरांजलि दी।
इस अवसर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री तथा सांसद में विपक्ष के नेता रहते हुये सदैव सुशासन के लिए कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में गांव-गांव में आवागमन की सुविधा देने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात दी। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। अटल जी कुशल राजनेता प्रखर वक्ता तथा ओजस्वी कवि थे उनके विचार और लेख सदा हमें प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम अपर कलेक्टर इला तिवारी एसडीएम बलवीर रमन तथा तहसीलदार जितेन्द्र तिवारी ने भी सुशासन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के अन्य कार्यालयों में भी सुशासन की शपथ ली गई।































































