शासकीय निर्णयों एवं कार्यों का प्रचार-प्रसार करें जनसम्पर्क अधिकारी -आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि

0

उज्जैन – ईपत्रकार.कॉम |जनसम्पर्क अधिकारी शासकीय निर्णयों एवं उन पर जनसामान्य की प्रतिक्रियाओं से संबंधित समाचार जारी करें। जनसम्पर्क विभाग का कार्य शासकीय योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार है। आयुक्त जनसम्पर्क श्री नरहरि ने आज गुरुवार को वी.सी. के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों के जनसम्पर्क अधिकारियों से चर्चा की तथा उन्हें कार्य के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए। उज्जैन जिला मुख्यालय पर एनआईसी वी.सी. कक्ष में सम्पन्न वी.सी. में प्रभारी संयुक्त संचालक श्री पंकज मित्तल, सहायक श्री संजय ललित, सोशल मीडिया हैण्डलर श्री पलाश रॉय आदि उपस्थित थे।

आयुक्त जनसम्पर्क ने निर्देश दिए कि अपने जिलों में आने वाले शासन के मंत्री गणों आदि का समुचित समाचार कव्हरेज किया जाए। साथ ही उनसे जनसम्पर्क अधिकारी अनिवार्य रुप से सौजन्य भेंट भी करें। श्री नरहरि ने कहा कि हाल ही में शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार किसानों की कर्ज माफी के लिए फॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं। जनसम्पर्क अधिकारी ये फॉर्म किसानों को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा इस कार्य में उनकी मदद भी करें।

श्री नरहरि ने निर्देश दिए कि जनसम्पर्क अधिकारी अपने-अपने जिलों में होने वाली घटनाओं की जानकारी तुरन्त संचालनालय की समाचार शाखा को दें। इलेक्ट्रानिक मीडिया से संबंधित जानकारी उप संचालक श्री राजेश बेन को दें। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारी जिलों में मीडिया प्रतिनिधियों से निरन्तर संवाद एवं समन्वय बनाकर रखें।

जनसम्पर्क आयुक्त ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी जनसम्पर्क अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे शासन विरोधी समाचारों में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए खण्डन समय पर जारी करें। शासकीय कार्यों में मितव्ययता बरते जाने संबंधी निर्णय का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Previous articleग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कराये राजस्व प्रकरण निराकरण शिविर-कलेक्टर
Next articleविधानसभा निर्वाचन में हुए व्यय की जानकारी अभ्यर्थी 10 जनवरी तक अनिवार्य रूप से दाखिल करें