नीमच – ईपत्रकार.कॉम |मनासा मण्डी के विकास एवं विस्तार की अपार सम्भावनाएं है। मण्डी के विस्तार एवं विकास के लिए अतिरिक्त जमीन चिन्हित करवा कर, कार्ययोजना बनाये ताकि भविष्य की मांग अनुसार मण्डी का विस्तार हो सके। नीमच की प्रस्तावित नवीन मण्डी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करवाया जाए। नवीन मण्डी प्रागंण में वेस्ट डिस्पोजल यूनिट की स्थापना की जाये और प्रस्ताव तैयार कर मण्डी बोर्ड को भिजवाये।
यह निर्देश कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नीमच जिले के मण्डी भारसाधक अधिकारियों और मण्डी सचिवों की बैठक में मण्डी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, श्री पीएल देवडा, नीमच मण्डी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने नीमच जिले में स्थित मण्डियो, उपमण्डियों, मण्डियों में बिक्री के लिए आने वाली उपजों, मण्डी परिसर का क्षेत्रफल, प्रस्तावित कार्य, निर्माण कार्य, मण्डी की आय, आवक लायसेंसी की संख्या, प्रोसेसिंग यूनिट आदि की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने उपसंचालक कृषिको निर्देशित किया की पाले से सम्भावित धनिया व चने की फसल के नुकसान का आंकलन कर, जानकारी संकलित कर प्रस्तुत करे। उन्होने उद्यानिकी अधिकारी को पान की पनवाडियों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर अवलोकन कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने नवीन मण्डी प्रांगण में चल रहे है कार्यो का ले आउट भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने निर्माण कार्यो की प्रगति की स्थिति का तिथिवार शेडयूल बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।



























































