प्रदेश में मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। आम जनता के साथ-साथ सीएम शिवराज भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।
मतदान से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद परिवार सहित ग्राम जैत के मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान किया। सीएम शिवराज का कहना है कि यह मतदान मध्यप्रदेश में किसी विधायक को जीताने के लिए नहीं है बल्कि प्रदेश में विकास के लिए है। वहीं दूसरी तरफ सीहोर की पलटन एरिया में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रूक गया है।



































































