Jio को Idea से मिली टक्कर: 297 रुपये में 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

0

Reliance Jio के धन धना धन ऑफर के बाद एक बार फिर से टैरिफ वॉर शुरू हो गई है. एयरटेल के बाद अब Idea ने भी ऐसा ही एक धमाकेदार प्लान लॉन्च कर दिया है. एयरटेल के प्लान में 399 रुपये में 70GB 4G डेटा है, लेकिन आईडिया ने इससे भी सस्ता प्लान पेश किया है.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक Idea दो नए प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है. एक 297 रुपये का होगा जबकि दूसरे 447 रुपये का. पहले पैक में Idea से Idea अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेगी . इसके अलावा 70 दिनों के लिए हर दिन 1GB 4G डेटा दिया जाएगा. यानी 297 रुपये में 70GB 4G डेटा.

दूसरा प्लान 447 रुपये का होगा जिसमें डेटा तो 70GB ही मिलेगा, लेकिन इसमें देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईडिया के इस प्लान के तहत यूजर्स हर दिन 300 मिनट कॉलिंग कर पाएंगे जबकि हफ्ते भर में 1200 मिनट की कॉलिंग की जा सकेगी.

जाहिर है इस ऑफर के लिए यूजर्स के पास 4G हैंडसेट और 4G सिम होना जरूरी है . क्योंकि एयरटेल के प्लान के साथ भी ऐसा ही है. टेलीकॉम टॉक ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि योग्य यूजर्स को इन ऑफर्स के बारे में मैसेज मिलने शुरू हो गए हैं.

फिहलाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऑफर का ऐलान नहीं किया है.

Previous articleडिजिधन योजना: आज पता चलेगा कौन बनेगा करोड़पति?
Next articleअंबेडकर जयंती पर नागपुर पहुंचे PM मोदी,दीक्षाभूमि गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here