अलीराजपुर – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शमीम उद्दीन के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ओव्हर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई। कार्रवाई में जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस अलीराजपुर की संयुक्त टीम के द्वारा पृथक-पृथक टीम के साथ आकस्मिक एवं हाट बाजार में ओव्हर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई तथा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। कार्रवाई के तहत वाहन में निर्धारित से अधिक सवारी का परिवहन करते वाहनों को पकडा गया तथा भविष्य में उक्त की पुनरावत्ति पाये जानें पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन का परमीट एवं वाहन चालक के लायसेंस रदद् करने की चेतावनी दी गई। उक्त ओव्हर लोड वाहनों की कार्यवाही के तहत थाना अलीराजपुर एवं जोबट क्षैत्रान्तर्गत वाहनों की आकस्मिक रूप से चेकिंग कार्यवाही की गई है, जिसमें चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों वाहनों के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाये जानें पर 27 हजार रूपये का समन शुल्क से दण्डित किया गया तथा वाहनों पर लगे कैरियर निकालने की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी श्री निर्मल कुमरावत एवं प्रभारी यातायात सूबेदार श्री शिवम गोस्वामी व अधीनस्त टीम के प्रशिक्षु सूबेदार श्री सुभाष सतपाडिया, सउनि बिहारी लाल वर्मा, प्रआर भरत, आर दीपेन्द्र, आर दिनेश, आर मुनसिंह एवं सोमेश्वर का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि संपूर्ण जिलें के थाना क्षेत्रों में ओव्हर लोड एवं वाहनों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी तथा किसी भी स्थिति में ओव्हरलोड वाहनों के मालिक एवं चालकों कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





























































