अलिराजपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत कृषकों से आवेदन फार्म प्राप्त करने की प्रक्रिया का जायजा लेने विधायक श्री मुकेश पटेल एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एमएल त्यागी ग्राम वडी औचक निरीक्षण पर पहुंचे। ग्राम पंचायत भवन वडी में औचक निरीक्षण के दौरान विधायक श्री पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी ने पंचायत भवन के बाहर बैंकों द्वारा प्रदाय ऋणी कृषकों की चस्पा सूची का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए योजना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने उपस्थित किसानों से उक्त प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों सहित समय सीमा में फसल ऋण माफी के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के बारे में उपस्थित कृषकों को जानकारी देते हुए आवश्यक समझाइष दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी ने उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।





























































