नरसिंहपुर– (ईपत्रकार.कॉम) |मंगलवार को जिले में 71 आयु./ होम्यो. औषधालयों में एक साथ लगभग 800 औषधिय के पौधों का पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में आयुष विंग नरसिंहपुर में कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव ने सदाबहार, शतावरी, विल्व, जामुन, अशोक, गिलोय, अर्जुन, पुत्रजीवक, ऑवला आदि औषधिय के पौधों का रोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनसाधारण को होने वाली मौसमी बीमारियों का उपचार औषधिय पौधे से किस प्रकार से किया जा सकता है, परिचित कराना है। साथ ही औषधिय पौधे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लाभप्रद हैं। जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि सदाबहार धात रोगियों के लिए रामबाण औषधि है। शतावरी माताओं में दुग्ध बढ़ाने, विल्व पेचिस रोग, जामुन मधुमेह, अशोक स्त्री रोग, गिलोय रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने, अर्जुन रक्तचाप नियंत्रण करने, पुत्रजीवन संतान प्राप्ति, ऑवला नेत्र व त्वचा आदि और नीम रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के काम में आता है। इन औषधियों पौधों का प्रयोग पंचकर्म में भी किया जाता है।





























































