छात्रसंघ चुनाव निष्पक्षता से कराने के निर्देश

0

छतरपुर – ईपत्रकार.कॉम |छात्र संघ निर्वाचन पक्षपात रहित निष्पक्षता से नियमानुसार ही सम्पन्न कराना है। इस संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शांतिपूर्वक ढंग से निर्वाचन सम्पन्न हों। इसके लिए प्रशासन कटिबद्ध है। यह उद्गार जिला कलेक्टर रमेश भण्डारी ने आज शासकीय महाराजा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में व्यक्त किए। ज्ञात हो कि समस्त प्रशासनिक, पुलिस तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक अयोजित की गई थी। जिसमे पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, महाराजा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एल. कोरी, ए.डी.एम. डी.के. मौर्य, ए.एस.पी. बी.के.एस. परिहार सहित समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार, पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, प्राचार्य तथा निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन करते हुए महाराजा महाविद्यालय छात्रसंघ के निर्वाचन अधिकारी डॉ. जे.पी. मिश्रा ने शासन के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने रहा कि प्रशासन, पुलिस तथा कालेज प्रशासन पूरे समन्वय से सफलतापूर्वक चुनाव कराएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। बिना परिचय पत्र के प्रवेश महाविद्यालय में नहीं दिया जाएगा। इसके साथ मोबाइल फोन न लाने के आदेश को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भण्डारी ने सभी महाविद्यालयों में सी.सी.टी.वी. कैमरा चालू रखने तथा पारदर्शिता से सुचारू चुनाव संचालन के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों से समन्वय व निष्पक्षता से काम करने का आव्हान किया तथा पूरे जिले में एकरूपता रखने एवं दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। महाराजा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एल. कोरी ने प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जारी करते हुए शांति पूर्वक चुनाव होने की आशा व्यक्त की।

मतदाता सूची प्रकाशित
स्थानीय शासकीय महाराजा महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के तहत छात्रसंघ चुनाव हुते महाविद्यालय के 67 सेक्शनों की मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन निर्वाचन अधिकारी डॉ. जे.पी. मिश्रा द्वारा आज 4:30 बजे कर दिया गया। मतदाता सूची अवलोकनार्थ चुनाव कार्यालय में उपलब्ध हैं। मतदाता सूची के संबंध में दावा आपत्तियां 26 अक्टूबर 2017 को सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। प्राचार्य डॉ. एल.एल. कोरी ने समस्त छात्रों से मतदाता सूचियों का अवलोकन करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय उपरांत कोई दावा आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

Previous articleएक से तीन नवंबर तक मनाया जायेगा म.प्र. का स्थापना दिवस
Next articleमें आपके लिये 24 घण्टे उपलब्ध हूं, कोई समस्या हो तो मुझसे बात कर सकते हैं- कलेक्टर डॉ. शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here