मुख्यमंत्री भावांतर योजना का शुभारंभ, होगा किसान सम्मेलन

0

खरगौन  – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश सहित अन्य जिलों में सोमवार को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही किसान सम्मेलन भी आयोजित होगा। इसी के तहत खरगोन की स्थानीय कृषि उपज मंडी में प्रातः 11.30 बजे मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ एवं किसान सम्मेलन आयोजित होगा। मंडी सचिव श्री संजीव श्रीवातस्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का शुभारंभ होगा एवं वृहद स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के उपाध्यक्ष डॉ. भागीरथ कुमरावत करेंगे एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार रहेंगे।

 मंडी सचिव श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि यह कार्यक्रम इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जिले की अन्य मंडियों में भी आयोजित होंगे।

Previous articleकलेक्टर ने दीनदयाल रसोई का किया अवलोकन, देखी व्यवस्थाऐं
Next articleकिसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here