राजस्व वसूली और डायवर्सन के प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई करें- कलेक्टर

0

नरसिंहपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली और डायवर्सन के प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लक्ष्य शीघ्रता से पूर्ण किये जायें। इसी प्रकार डायवर्सन के प्रकरणों में तेजी से कार्य किया जाये। कलेक्टर ने तहसीलदारों से अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा है।

कलेक्टर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुविभाग के अंतर्गत समस्त अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाये। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि खसरा- खतौनी की नकल वितरण का कार्य दो अक्टूबर तक शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र लिये जायें, कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत अविवादित नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन का कोई प्रकरण लंबित नहीं है।

उन्होंने जिले में फसल गिरदावरी मोबाइल एप का उपयोग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि फसल गिरदावरी का डाटा मोबाइल एप में फीड किया जाये। उन्होंने एक सप्ताह में फसल गिरदावरी मोबाइल एप में अपेक्षित सुधार लाने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) पोर्टल पर राजस्व न्यायालय के समस्त प्रकरण दर्ज किये जायें। नायब तहसीलदार सांईखेड़ा को निर्देश दिये कि एक सप्ताह में यदि कार्य ठीक नहीं होता तो, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि समस्त तहसीलों के रीडरों के लिए आरसीएमएस पोर्टल संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पुन: कराया जाये। इस संबंध में जिला प्रबंधक ई- गवर्नेंस राघव रूसिया को आवश्यक निर्देश दिये।

तहसील कार्यालयों को सुव्यवस्थित करें
कलेक्टर डॉ. भोंसले ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालय को सुव्यवस्थित करें। कार्यालय में स्वच्छता, पेयजल, फर्नीचर, कम्प्यूटर, गार्डन, बैठक आदि व्यवस्थायें दुरूस्त रहें। तहसील कार्यालय में महिला एवं पुरूष हेतु पृथक- पृथक शौचालय बनाया जाये।

Previous articleसिक्के लेने से मना ना करें बैंक – कलेक्टर
Next articleप्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यो को समय-सीमा में पूरा करें-कलेक्टर श्री अमित तोमर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here