शासन की समस्त योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – अतिरिक्त सचिव भारत सरकार श्री आर.के. चतुर्वेंदी

0

राजगढ़  – ईपत्रकार.कॉम |शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं एवं उनकी हर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित विभाग का जमीनी अमला तत्परता से कार्य करें जिससे राजगढ़ जिले का विकास शीघ्र हो सके। यह बात आज भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव श्री आर.के. चतुर्वेदी ने कही। वह आज प्रदेश के आठ पिछड़े जिलो में शामिल राजगढ़ के प्रगति पर ग्राम पंचायत मोया में नीति आयोग अंतर्गत राजगढ़ अभ्युदय के मापदंडों की पूर्ति के लिये शा. प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने दायित्वों की पूर्ति तथा शासन की समस्त योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, बैंक एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की तथा उनके द्वारा किये जा रहे नवाचार पर प्रशंसा व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र भी वितरित किये। उन्होंने ग्राम पंचायत कचनारिया में आजिविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों अगरबत्ती, डिटर्जेंट तथा सेनिटरी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों का मार्केट में स्तर बढ़े जिससे आय का स्थाई स्त्रोत बन सके। जिससे समस्त स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिये आय का स्थाई साधन बने। इसके पूर्व उन्होंने स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मालवा दूध डेयरी के मिल्क चिलिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋशव गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous articleजिला विकास समन्वय और निगरानी समिति “दिशा” की बैठक सम्पन्न
Next articleव्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने ली व्यापारियों की बैठक