मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया कलेक्टर ने उपस्थितजनों ने लिया प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प

0

राजगढ़  – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश का 62 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयेजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गायत्री जसवंत गुर्जर ने ध्वजारोहण किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव ने प्रदेश के विकास समृद्धि के दृढ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर म.प्र. माध्यम द्वारा निर्मित लघु फिल्म ‘‘मध्यप्रदेश हिन्दुस्तान के दिल की धड़कन“ बड़ी

एलसीडी स्क्रीन पर दिखाई गई। समारोह के समापन उपरांत म.प्र. राज्य खादी ग्रामाद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित महिला पुलिस इकाई ‘‘शक्ति मोबाईल‘‘ को हरी झंडी दिखाई गई।

इस मौके पर श्री जसवंत सिंह गुर्जर, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण सिंह, अपर कलेकटर श्री राजेश जैन,स्वतंत्रता सेनानी, लोकतंत्र सेनानी सहित बड़ी संख्या में राजगढ़ शहर के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरीक एवं विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक मौजूद रहे।

Previous articleहर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
Next articleराज्य मंत्री श्री सारंग द्वारा ध्वजारोहण किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here