अग्रणी बैंक द्वारा 5 ग्रामों में ग्राम स्वराज अभियान संचालित किया जाएगा

0

होशंगाबाद  – ईपत्रकार.कॉम |भारत सरकार के निर्देशानुसार होशंगाबाद के चिन्हित 5 ग्राम बम्होरी खुर्द, चिचली, थूथा देहलवाड़ा, रेछड़ा एवं कांमती रंधीर में अग्रणी बैंक द्वारा 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान संचालित किया जा रहा है जो 5 मई तक चलेगा। ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम वासियों का शतप्रतिशत पीएमजेजेवाय खाता खोला जा रहा है, शतप्रतिशत बैंक खाता धारकों को रूपे कार्ड वितरित किए जाएंगे, पात्र नवीन हितग्राहियो का शतप्रतिशत पीएमजेजेवाय एवं पीएमएसबीवाय में पंजीयन किया जाएगा। ग्रामवासियों को नि:शुल्क गैस चूल्हे एवं सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही जिन ग्रामीणों के पास बिजली कनेक्शन नहीं हैं उन्हें नि:शुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी कड़ी में आज ग्राम थूथा देहलवाड़ा में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत अग्रणी बैंक द्वारा ग्रामीणों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी, वित्त मंत्रालय के श्री एमएल मीणा, उपसचिव संस्कृति मंत्रालय श्री अभय नंदन मिश्र, श्री अनूप खलको, नाबार्ड के श्री नरेश तिजारे एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री आरके त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थूथा देहलवाड़ा के 36 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। वयस्कों के शतप्रतिशत प्रधान मंत्री जनधन योजनांतर्गत खाते खोले गए नवीन पात्र हितग्राहियों का पीएमजेजेवाय तथा पीएमएसबीवाय में पंजीयन कराया गया।

Previous articleराज्यपाल ने किया आंखों के ऑपरेशन की हाइपरसोनिक विक्टोटॉमी मशीन का लोकार्पण
Next articleउद्योग मंत्री ने की पीडब्ल्यूडी द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here