कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने कहा कि अधिकारी सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करें, इस कार्य में लापरवाही बरदास्त नहीं होगी। उन्होने कहा कि अगर अविवादित-विवादित नामांतरण के प्रकरण सी एम हेल्पलाइन की शिकायत में है तो उन्हे तत्काल निराकृत करें। उन्होने प्रत्येक तहसीलदार से विवादित-अविवादित नामांतरणों की जानकारी प्राप्त की और आरसीएमएस सौफ्टवेयर में आपलोड करने के निर्देश दिये। ये निर्देश उन्होने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जिला अधिकारी एवं नगरीय निकायों के सीएमओ, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने कहा कि समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने अपने क्षेत्रों के पटवारियों से इस प्रकार का प्रमाण पत्र लें, कि हमारे हल्के में अब किसी प्रकार के अविवादित-विवादित नामांतरण लम्बित नहीं है। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि बोनी, खाद-बीज की क्या स्थिति है प्रतिदिन होने वाली प्रगति से अवगत करायें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि कहीं पेयजल की समस्या आदि तो नहीं है। इसके साथ ही कलेक्टर ने समस्त निर्माण एजेन्सियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो की राशि व भूमि का आवंटन होने के पश्चात भी कार्य प्रारंभ नहीं किये है, ऐसी एजेन्सियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्रों में अनुपजाऊ भूमि कहां कहा कितनी कितनी पडी है, उस संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई जावे और कहीं अतिक्रमण है तो उसकी भी जानकारी दें।
कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि संभागीय मुख्यालय पर मुख्य सचिव म.प्र.शासन की बैठक शीघ्र होगी और किसी भी एक एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है। समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्यालय एवं फायलिंग आदि का अवलोकन कर लें, व्यवस्थित रूप प्रदान करे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एस सिकरवार, डीपीसी श्री महेश तोमर बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
बैठक में सातवे वेतनमान के संबंध में जानकारी दी
बैठक में जिला कोषालय अधिकारी श्री तोमर ने जिले के समस्त डीडीओ को अवगत कराया कि सातवे वेतन के साथ साथ डीडीओ अपने अपने विभाग में यह भी देखें कि 2006 के वेतन का फिक्सेसन हो चुका है या नहीं इस प्रकार की जानकारी से भी परिचित हों।
बैठक में जैम की जानकारी दी
बैठक में ई-गवर्नेंस के संचालक श्री शर्मा द्वारा जैम द्वारा की जा रही विभागों में उपयोग में आने वाली खरीदी आदि का प्रोजेक्टर के माध्यम से समस्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।





























































