अस्पृश्यता संकीर्ण सोच और अशिक्षा की उपज है- जिला पंचायत सदस्य श्री कमल रावत

0

मुरैना – (ईपत्रकार.कॉम) |ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पृश्यता के कलंक से समाज को मुक्त करने के लिए शासन द्वारा प्रति वर्ष अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर आयोजित किये जाते है, इन शिविरों के माध्यम से उन लोगों को संदेश पहुचाया जाता है, जो लोग छुआछूत, अस्पृश्यता जैसी संकीर्ण सोच धारण किये हुये है। यह बात आज सबलगढ विकास खण्ड के ग्राम टैंटरा में अनु.जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री कमल रावत ने कही। इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेन्द्र बी नाडिया, जिला पंचायत सदस्य पति श्री लाल सिंह केवट, अनु.जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री राकेश खटीक, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री मुकेश पालीवाल, जनपद सीईओ श्री शिवप्रसाद उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्य श्री कमल रावत ने कहा कि अस्पृश्यता संकीर्ण सोच और अशिक्षा की उपज है, जब व्यक्ति शिक्षित होकर दुनियां को देखता है तो उसे अस्पृश्यता कहीं नजर नहीं आती है, लेकिन जब वह अशिक्षा के चलते विकास की मुख्य धारा से पिछड़ जाता है तो वह छूआ छूत, जाति पांति जैसी तमाम कुरीतियां उसे जकड़ लेती है। हमे जातिपांति, छूआछूत के कलंक को मिटाना होगा।

अनुविभागीय अधिकारी सबलगढ़ श्री राजेन्द्र बी नाडिया ने कहा कि शासन तो प्रयास ही कर सकता है कि छूआछूत मिटना चाहिए, किन्तु जब हम आप ही नहीं जागेगें तो कैसे छूआछूत मिट सकती है। इसके लिए हम आपको जागना होगा और छूआछूत जैसी बुराई को मिटाकर समाज का विकास अपनाना होगा तभी हम देश को विकास में उच्च शिखर पर पहुचा पायेंगे। उन्होने कहा कि आयु बैज्ञानिक युग है और कहां हम जांति-पांति, छूआछूत जैसी कुरीतियां में जकडे हुये है। यह अशिक्षा की उपज है। उन्होने कहा कि छूआछूत जैसी बुराईयों को समाज से निकाल देना चाहिए और सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। जब कि शासन की मंशा के अनुसार सबका साथ, सबका विकास, समानता-समरसता और शिक्षा का अधिकार है।

कार्यकम में जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल ने कहा कि समाज में सहयोग, सामंजस्य एवं समरसता का पाठ पढाना होगा। छूआछूत जैसी बुराईयों को समाप्त करने का संकल्प सभी को लेना होगा। अस्पृश्यता को स्वीकार करने वाले को धर्म विरूद्ध आचरण करने वाला करार देते हुए, उन्होने कहा कि जब जीवन संकट में होता है तब कोई नहीं देखता है कि किस जाति धर्म का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी वर्गो के सहयोग से शिविर सम्पन्न किया गया, सामूहिक बैठ कर सह भोजन किया गया। उन्होने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास किये जा रहे है सभी वर्गो को मिलकर उन योजना से लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समाज सेवी श्री राकेश खटीक ने कहा कि अस्पृश्ता समाज और देश के लिए कलंक है, लेकिन निचले स्तर पर आज भी कहीं कहीं देखने को मिलता है। इसका कारण अज्ञानता और अंधविश्वास है। हमें समाज को शिक्षित करने के गंभीर प्रयास करने होंगे और जन जन को मानवता का पाठ पढाना होगा।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चो ने आयोजित निबंध, भाषण, प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्राओं-छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी ने संकल्प लिया शपथ लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री अशोक परमार, नायब तहसीलदार, श्रीमती नमृता भदौरिया, श्रीधामा सिंह तोमर, हाईस्कूल के प्राचार्य, समाज सेवी श्री बद्री प्रसाद, श्री आशाराम कुशवाह, श्री अमर सिंह, सहित अन्य गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री मुरारी लाल मरैया और श्री बी एस चौहान ने किया।

Previous articleसफाई कामगार वास्तव में है सम्मान के हकदार है – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र
Next articleअंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here