दमोह- (ईपत्रकार.कॉम) |भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष एवं देश की स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित संकल्प से सिद्धी अभियान अंतर्गत सामाजिक विकास के सूचकों गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद के खतरों से समाज को आगाह करने तथा परिलक्षित समस्याओं के निदान हेतु समाज की सहभागिता निभाने आज स्थानीय मानस भवन में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखण्ड प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, विधायक पथरिया लखन पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, को-आपरेटिव्ह बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, जिला जनअभियान परिषद समिति उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधायक गनेशराम खटीक, लालचंद खटीक, अतिथी वक्ता डॉ. इन्द्रा जैन, नरेन्द्र दुबे मंचासीन थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा गांधी कहते थे अंग्रेजो भारत छोड़ो, आज हमें कहेंगे गरीबी छोड़ो, गंदगी छोड़ो, भ्रष्टाचार छोड़ो, जातिवाद छोड़ो, साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद छोड़ो, यह संकल्प हमें लेना होगा। संकल्प के भीतर ही हमारी सम्पूर्ण मानवता का उत्कर्ष है।
उन्होंने कहा हमारे भारत विश्व गुरू था, भारत विश्व गुरू है और भारत विश्व गुरू रहेगा। डॉ. कुसमरिया ने कहा आज हम खेतों में फर्टीलाइजर डाल रहे हैं बदले में बीमारी ले रहे हैं। फर्टीलाइजर ने जमीन को बरबाद कर दिया, प्राकृतिक खेती को दूषित कर रहे हैं। हम देख रहे हैं हवा दूषित है, जल प्रदूषित है, पंच तत्वों को शुद्धि की जरूरत है, तभी हम ताकतवर बनेंगे। उन्होंने कहा प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकना होगा तभी हम प्रकृति को बचा पायेंगे।
उन्होंने कहा नर्मदा बचाओ अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने चलाया है, सरकार अकेले काम नहीं कर सकती है हम सबको मिलकर यह कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने सभी को भारत छोड़े आंदोलन के 75 वर्ष एवं देश स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूर्ण होने पर देश को गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं आतंकवाद से मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीण स्तर पर नेतृत्व क्षमता के तहत युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ता के रूप में राजीव अयाची, नरेन्द्र दुबे तथा डॉ. इन्द्रा जैन ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक सोनवलकर तथा विपिन चौबे ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती, सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौक पर आकाशवाणी कलाकार नवोदित निगम, दिव्या भारतद्वाज ने देश भक्ति गीत और म.प्र.गान तथा अनहद कला केन्द्र के कलाकारों ने सरस्वती बंदना के साथ नृत्य के रूप कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. आई.के.कुर्मी, डॉ. गौतम, जिला उद्योग व्यापार केन्द्र के प्रबंधक एच.बी. मीणा, श्री खान, रोजगार अधिकारी एल.पी.लड़िया, पीआईयू के ई.ई. श्री जैन, जिला पंजीयक वर्मा, जन अभियान परिषद के समन्वयक तेजसींग केशवाल, कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य के.पी.अहिरवार, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, स्वैच्छिक संगठन, प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण, सम्मानीय मीडिया, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।



























































