आगामी समाधान ऑनलाइन की समीक्षा के बिन्दु तय

0

अनुपपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में बताया कि आगामी समाधान ऑनलाइन की समीक्षा के बिन्दु तय कर दिए गए हैं। समाधान ऑनलाइन में ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत वितरण एवं ट्रांसफार्मर सुधार, नगरीय प्रशासन विभाग में भवन अनुज्ञा, पार्किंग, मैरिज गार्डन, चिकित्सा विभाग में प्रसूति सहायता योजना के तहत अनुदान का वितरण, कौशल विकास केन्द्र में प्रवेश, तकनीकी विकास, प्रैक्टिकल परीक्षा, जल संसाधन विभाग में सिंचाई जलाशयों से नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था तथा समस्त विभागों में 300 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण करना शामिल हैं।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चौधरी, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री मिलिन्द्र नागदेवे, एसडीएम कोतमा श्री बी.डी. सिंह सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleकिसानों को कम पानी में पकने वाली फसलों की जानकारी दें -कृषि उत्पादन आयुक्त
Next articleमहाकाल मन्दिर में कार्य सुविधा की दृष्टि से 49 सेवकों का कार्य विभाजन आदेश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here