आनंद उत्सव में जिला स्तरीय परम्परागत खेल-कूद कार्यक्रम सम्पन्न

0

मुरैना  – ईपत्रकार.कॉम |आनंद उत्सव में जिला स्तरीय परम्परागत खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन बी आर अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना में शनिवार को किया गया। इस दौरान रस्साकशी, बालीवाल, थ्रो बाल, चम्मच दौड़, क्रिकेट मैच सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कर्मचारियों व अधिकारियों ने बढ़ -चढ़कर इन खेलों में अपनी सहभागिता प्रदान कर आनंद उत्सव के उद्देश्य को सफल बनाया।

आनंद विभाग के नोडल एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री आर के एस तोमर ने बताया कि आनंद उत्सव खेलों में एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश जाघव, जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल, जिला उद्योग केन्द्र के श्री तिवारी, सहायक परियोजना मनरेगा श्री तिलक सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर खेलों का लुत्फ उठाया।

Previous articleनन्हे-मुन्हों को जिंदगी की दो बूँद पिलाकर पहनाया पोलियो रक्षा कवच
Next articleआज का दिन मध्य प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश के लिए एक एतिहासिक दिन है- मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here