उज्जैन का‍ विकास मप्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है –प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह

0

उज्जैन – ईपत्रकार.कॉम |प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि उज्जैन शहर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व है। प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता उज्जैन का विकास है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में जितना विकास हुआ, उतना किसी अन्य शहर का नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 4 हजार करोड़ रूपये के कार्य करवाकर उज्जैन को नया रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर का विकास करने का प्रयास आगे भी निरन्तर रहेगा और इसे स्वच्छता एवं सुन्दरता में नम्बर-1 पर लाया जायेगा। श्री सिंह ने यह बात आज सिद्धवट पर 1 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से बनने वाले प्रवेश द्वार, कम्युनिटी हॉल एवं सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, विधायक डॉ.मोहन यादव, श्री अनिल फिरोजिया, श्री बहादुरसिंह चौहान एवं महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, यूडीए अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जनकल्याण के जितने कार्य हो रहे हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना के तहत असंगठित पंजीकृत मजदूरों का पंजीयन कार्य जारी है। उन्होंने सभी पार्षदों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों का इस योजना में पंजीयन करवायें, जिससे उनको 200 रूपये महीने में बिजली, गर्भवती महिला को 4 हजार रूपये एवं प्रसूति के बाद 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर में पहले कभी इतना विकास नहीं हुआ है। आज यहां चारों तरफ पुलों का जाल बिछा हुआ है। ऊर्जा मंत्री ने आगर रोड के दूसरी ओर जहां सिंहस्थ नहीं भरता है, उक्त जमीन को सिंहस्थ से मुक्त करने का आग्रह किया।

महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उज्जैन के विकास के सपने को पूरा करने के लिये सभी का मार्गदर्शन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना के तहत 50 हजार श्रमिकों का पंजीयन कर उज्जैन नगर निगम प्रदेश में आगे चल रहा है। महापौर ने कहा कि पंचक्रोशी मार्ग पर भी एक द्वार की स्थापना शीघ्र की जायेगी। स्वागत भाषण नगर निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड-1 में आज 55 लाख 82 हजार रूपये की लागत से प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया गया है। इसी तरह लक्कड़गंज में 45 लाख की लागत से बने कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण एवं बापू नगर में 26 लाख 13 हजार की लागत से बने आरसीसी नाला व सीसी रोड का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के समय सिद्धवट का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो पाया था। अब यहां विभिन्न निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्य श्री इकबालसिंह गांधी ने कहा कि सिंहस्थ के बाद भी उज्जैन शहर में अनेकों कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार भावान्तर जैसी आकर्षक योजनाएं लेकर आई है, इनका जन-जन में प्रचार किया जायेगा। एमआईसी के सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी और बताया कि उनके वार्ड के लक्कड़गंज में 55 लाख रूपये की लागत से कम्युनिटी हॉल बनाया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्री संजय कोरट, झोन प्रभारी सुश्री विनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में आभार झोन प्रभारी सुश्री विनीता शर्मा द्वारा प्रदर्शित किया गया।

Previous articleबस गैरों के लिए महके
Next article18 मई 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here