एक संकल्प आज के दिन ले और उसे पूरा करने का प्रयास करे-कलेक्टर श्री वर्मा

0

खरगौन- (ईपत्रकार.कॉम) |आज का दिन सस्ता, सुलभ, सहज और तत्काल न्याय दिलाने वाला लोक अदालत का दिन है। लोक अदालत में किसान, पक्षकार, हितग्राही और प्रभावितों को हम समय रहते आसानी से कम समय में न्याय दिला दे यही लोक अदालत की प्राथमिकता और उद्देश्य भी है। हम इन्हें समय रहते पूरा करलेंगे तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। हम केवल एक संकल्प आज के दिन ले और उसे पूरा करने का प्रयास करे, हमे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। यह बात कलेक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा ने शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर कहीं।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री सुभाष पटेल, क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक श्री बाबुलाल महाजन, जिला सत्र एवं न्यायाधीश मंडलेश्वर श्री बीआर पाटील, नपा अध्यक्ष श्री विपिन गौर, सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्री जेडी कुलकर्णी, संघ अध्यक्ष श्री राजेश गुजराथी सहित, अभिभाषक संघ के सदस्य, नपा के समस्त पार्षदगण, पक्षकारगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहेंगे।

क्षेत्रीय विधायक श्री पाटीदार ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। लोकतंत्र के मजबुत होने में सबसे बड़ा योगदान न्याय पालिका भी है। सबको सस्ता, सुलभ व समय पर न्याय मिले, यही न्याय पालिका का महत्वपूर्ण निर्णय है। न्याय पालिका ने कुछ ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए है, जिसकी हमारे यहां ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में चर्चा होती है। यही कारण से आज हमारा देश का लोकतंत्र भी सारी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र माना जाता है।

लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक श्री महाजन तथा जिला सत्र एवं न्यायाधीश मंडलेश्वर श्री पाटील ने भी संबोधित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गंगाचरण दुबे ने कार्यक्रम मंच संचालन करते हुए छोटी-छोटी पंक्तियों में न्याय चाहने वाले शख्स को न्याय के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

न्यायालय परिसर में किया डोम निर्माण का भूमिपूजन
न्यायालय परिसर में संसदीय क्षेत्र विकास निधि से स्वीकृत 38 लाख रूपए की राशि से बनने वाले डोम निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय सांसद श्री सुभाष पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जो महत्वकांक्षी योजना है, वह है प्रधानमंत्री आवास योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को अपना एक आवास मिले, घर मिले। आने वाले 5 वर्षों में 2022 तक संकल्प से इस देश को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे और नया भारत बनाएंगे। न्यू इंडिया का संकल्प लेकर हम संकल्प से सिद्धी अभियान चला रहे है। आने वाले समय में हम किसानों की आय को दुगुना करना और हर गांव, हर नगर का स्वरूप बदलने का प्रयास किया जाएगा।

Previous articleसुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण करने का एक सशक्त माध्यम है लोक अदालत
Next articleलगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं से आमजन का विश्वास शासकीय अस्पतालों पर बढ़ा है– श्री शरद जैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here