कन्या महाविद्यालय में 28 छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

0

खण्डवा – (ईपत्रकार.कॉम) |01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान माह के अन्तर्गत 11 अक्टूबर बुधवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 28 छात्राओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रतन खंडेलवाल, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने, कांउसलर श्री महेश अग्रवाल पैरामेडिकल स्टॉफ टेक्निशियन, प्राचार्य डॉ. पुष्पलता केशरी और सहायक प्रोफेसर उपस्थित थे।

इसी कड़ी में 15 अक्टूबर को रोटरी ब्लब द्वारा जिला अस्पताल में, राधास्वामी संत्संग समिति द्वारा 20 अक्टूबर को, लायन्स क्लब द्वारा 24 अक्टूबर को, होमगार्ड कार्यालय द्वारा 26 अक्टूबर को, सुन्दरबाई गुप्ता स्कूल द्वारा 28 अक्टूबर को, सांई कॉलेज द्वारा 30 अक्टूबर को जिला अस्पताल खण्डवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में स्वैच्छित रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम भी किये जा रहे है।

Previous articleडीपीसी एवं उपयंत्री को होगा नोटिस जारी
Next article2022 तक किसानों की आय दोगुना कैसे करे, इसके लिए सरकारें भी लगातार प्रयास कर रही है– सांसद श्री पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here