डीपीसी एवं उपयंत्री को होगा नोटिस जारी

0

झाबुआ  – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने आज रामा ब्लाक के मीडिल स्कूल खेडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दिये जा रहे मध्यान्ह भोजन एवं बालिका शौचालय का भी निरीक्षण किया। मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार नहीं बनाये जाने पर कलेक्टर ने शख्त नाराजगी जाहिर की एवं डीपीसी को फटकार लगाते हुए स्वयं सहायता समूह को हटाने के लिए निर्देशित किया।

स्वयं सहायता समूह द्वारा दिये जा रहे भोजन एवं स्कूल का निरीक्षण किये जाने में लापरवाही बरतने पर डीपीसी सर्वशिक्षा अभियान को नोटिस जारी करने एवं समूह से राशि की वसूली करने के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया। स्कूल के बालिका शौचालय एवं टंकी का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं करने पर संबंधित उपयंत्री को भी नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिये।

Previous articleशासकीय हाईस्कूल में मनाय गया प्रतिभा पर्व
Next articleकन्या महाविद्यालय में 28 छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here