कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया

0

बैतूल – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने गुरूवार को जिले के औद्योगिक क्षेत्र कोसमी का भ्रमण कर वहां संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस क्षेत्र के विकास में आ रही कठिनाइयों को दूर करने पर चर्चा की। कलेक्टर ने उद्योगपतियों से भी यहां के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

इस क्षेत्र में नवीन प्लाट आवंटन व्यवस्था के संबंध में भी कलेक्टर ने अधिकारियों से जानकारी ली। क्षेत्र के समीप लगे कोसमी डेम के आसपास सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा उद्योगपतियों से चर्चा की गई।

Previous articleविकास निगम अध्यक्ष डॉ. शिवराज शाह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज सर्किट हाउस में किया गया
Next articleउद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिमालय बौद्धिष्ठ मार्केट का लोकार्पण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here