विकास निगम अध्यक्ष डॉ. शिवराज शाह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज सर्किट हाउस में किया गया

0

सिवनी – ईपत्रकार.कॉम |म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष डॉ. शिवराज शाह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज सर्किट हाउस में किया गया। जिसमें सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. शाह ने विभागवार हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की लक्ष्यवार समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि हमसब का यह कत्र्तव्य है शासन की योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद को बिना भेदभाव तक पहुंचाये। जिसके लिये हमसभी को प्रयासरत रहना चाहिये। प्रत्येक विभाग के अधिकारी को सिर्फ हितग्राही से आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति हेतु बैंक नहीं भेजना चाहिये बल्कि व्यक्तिगत रूचि लेकर बैंकर्स से भी बात कर हितग्राही की सहायता करनी चाहिये।

Previous articleमुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत लागू फसलों की खरीदी मण्डी प्रांगण में ही करें-मंत्री धुर्वे
Next articleकलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here