कलेक्टर ने दिये नियुक्ति निरस्त करने के आदेश

0

सिवनी- (ईपत्रकार.कॉम) |परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बरघाट द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र लालपुर हेतु आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिये 8 अक्टूबर 2016 को आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिसमें 29 नवंबर को विद्यालता इनवाती को प्रथम वरियता प्रदान की गई थी जबकि उत्तरवादी श्यामवती बट्टी को तृतीय वरियता दी गई थी। श्यामवती बट्टी द्वारा दावा आपत्ति अवधि में आपत्ति लगाई गई कि जाति प्रमाण पत्र के अंक जिला स्तरीय समिति द्वारा नहीं दिये गये। जिसे जिला स्तरीय समिति द्वारा 11 जनवरी 2017 को मान्य कर श्रीमती श्यामवती को प्रथम वरियता प्रदान की गई। जिसकी अपील विद्यालता इनवाती द्वारा कलेक्टर न्यायालय में की गई।

जिसमें यह पाया गया कि उत्तरवादी श्रीमती श्यामवती द्वारा वरियता सूची निकलने के उपरान्त 18 दिसंबर 2016 को जाति प्रमाण पत्र बनवाकर प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही साथ कक्षा 5 वीं एवं 8 वी की अंकसूची कूटरचित फर्जी पाई गई।

जिस पर कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को उत्तरवादी श्रीमति श्यामवती बट्टी की नियुक्ति निरस्त करते हुए अपीलार्थी कु. विद्यालता इनवाती की नियुक्ति आदेश एक सप्ताह के अंदर जारी करने के निर्देश दिये।

Previous articleजिलें में स्व-सहायता समूह की महिलाए करेगी जैविक खाद का उत्पादन
Next articleग्रामीण मीडिया कार्यशाला पत्रकारों के लिए उपयोगी-कलेक्टर श्री शशांक मिश्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here