महिला दिवस पर भारत भवन में “अद्वितीया” समारोह

0

सिवनी – (ईपत्रकार.कॉम) |संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को शाम 7 बजे भारत भवन में दो दिवसीय “अद्वितीया” समारोह का शुभारंभ करेंगी। महिला रचनात्मकता पर आधारित समारोह में कला प्रदर्शनी और संगीतमय प्रस्तुतियाँ होंगी। पहले दिन समारोह में तीन पीढि़यों का वायलिन वादन आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। स्वर पीढ़ी कार्यक्रम में डॉ. एन. राजम, सुश्री संगीता शंकर, सुश्री रागिनी शंकर, सुश्री नंदिनी शंकर का समूह वायलिन वादन होगा। दूसरे दिन 9 मार्च को पंचनाद कार्यक्रम में पाँच वाद्यों का सामूहिक वादन होगा। इसमें सुश्री श्रुति अधिकारी संतूर, डॉ. एम. ललिता वायलिन, सुश्री लावण्या राजमणि मृदंगम, सुश्री स्मिता वाजपेयी सितार और सुश्री मिताली विंचुरकर तबला वादन करेगी।

Previous articleप्रदेश में 6 नये श्रमोदय विद्यालय खुलेंगे : श्रम मंत्री श्री सिसोदिया
Next articleकलेक्टर ने खैरवानी में डंगरबाड़ी का निरीक्षण किया