कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

0

शाजापुर- (ईपत्रकार.कॉम) |नवागत जिला कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोठ ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एच.सी. सिसोदिया भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री बनोठ ने चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन से उपकरणों की उपलब्धता की स्थिति, साफ-सफाई, स्ट्रेचर्स की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सर्जिकल वार्ड, प्रसूति वार्ड, मेडिकल वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई सहित समस्त वार्डो में घूम कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से चर्चा कर इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में उपस्थित चिकित्सक डॉ. चेतन वर्मा से उन्होंने बच्चों के उपचार आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिदिन चादर बदलने की समीक्षा हेतु दिन के हिसाब से चादरों के रंग निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आर.डी. शाक्य को चिकित्सालय में निर्मित पानी की टंकी को चालू कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निमार्णाधीन ट्रामा सेन्टर का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री कोमल भूतड़ा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. जायसवाल, सीएमओ नगर पालिका श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।

Previous articleहमारे बहु बेटियों कि मर्यादा बचाना है तो सबसे पहले घर में शौचालय आवश्यक हैं-कलेक्टर श्री माल सिंह
Next articleप्रदेश में अब सबका अपना घर होगा-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here