इंदौर क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जरूरी हैं- श्रीमती महाजन

0

इन्दौर – (ईपत्रकार.कॉम) |क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने आज चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री शरद जैन के साथ एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज परिसर में विस्तार भवन का भूमिपूजन किया। यह भवन 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा और इसमें क्लासरूम, प्रयोगशाला के अलावा छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग 850 सीटर छात्रावास बनाये जायेगें। इस परिसर में अमृत फार्मेसी भवन भी बनाया जायेगा जिसमें औषधिनिर्माण और कृत्रिम अंग बनाये जायेंगे, इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने कहा कि इंदौर क्षेत्र की आबादी पिछले 50 साल में कई गुना बढ़ गई हैं। जिसके कारण एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज और एम.वाय. अस्पताल पर भी बोझ बढ़ गया हैं। इंदौर क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जरूरी हैं। जनप्रतिनिधि इस दिशा में विशेष प्रयास कर रहें हैं। एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज के विस्तार और उन्नयन के लिए इस महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थिओं से भी सहयोग लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डाक्टरों का काम सेवा करना हैं और जनप्रतिनिधियों का काम बजट लाकर नये-नये निर्माण कार्य करवाना हैं। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का उन्नयन जरूरी था। नये भवन का काम लोकनिर्माण विभाग करेगा और इसे 2 वर्ष की समय सीमा में कराया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के प्रस्ताव पर ही आगे की कार्यवाही की जाती हैं। इस निर्माण कार्य में केन्द्र और राज्य दोनों आर्थिक सहयोग करेगें। इंदौर में शीघ्र ही 200 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी सेंटर बनाया जायेगा। मानसिक रोगियों के लिए भी विशेष सुविधायुक्त अस्पताल बनाये जायेगें।

इस अवसर पर चिकित्सा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए कृत संकल्पित हैं। मध्यप्रदेश में पिछले में 50 साल से मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। 6ठां मेडिकल कॉलेज सागर में 2007 में खोला गया। अगले साल जून में 7 नये मेडिकल कॉलेज खुल जायेंगे। सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति मिल चुकी हैं। सभी नये मेडिकल कॉलेज मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मापदण्डों के अनुरूप बनाये जा रहें हैं। इंदौर में सुपर स्पेशलिटी सेंटर और बोनमेरो ट्रांस्प्लांट सेंटर खोला जा रहा हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदेश में 473 नये पद निर्मित किये गये हैं। राज्य शासन जेनरिक दवाओं को बढ़ावा दे रहा हैं। राज्य शासन का उद्धेश्य गरीबों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हैं। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं मुहिया कराई जा रहीं हैं, जिससे गरीबों को महानगरों में छोटे-मोटे इलाज के लिए जाना न पड़े।

इस अवसर पर विधायकगण श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मनोज पटेल, सुश्री उषा ठाकुर,श्री सुदर्शन गुप्ता, कमिश्नर श्री संजय दुबे, एम.जी.एम कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. सलिल भार्गव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक व समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपूर्व पुराडि़क और आभार प्रदर्शन डॉ. वी.एस. पाल ने किया।

Previous articleराजस्व अधिकारियों ने किया प्रकरणों का निराकरण, शिविरों में खसरा बी-1 का वाचन
Next articleकृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी की प्रदर्शनी का सुमित्रा महाजन द्वारा किया अवलोकन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here