श्योपुर – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा पूर्वक मनाने के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों को लेकर एक बैठक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभाकक्ष में आज आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर, जिला पंचायत एसीईओ श्री शकील कुर्रेशी, एसडीएम श्योपुर श्री पीएस चौहान, कराहल डॉ. यूनुस कुर्रेशी एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने कहा कि गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2019 के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण किया जावेगा। साथ ही परेड की सलामी ली जाकर, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जावेगा। मुख्य समारोह की परेड में एसएएफ, डीएफ, होमगार्ड, वन, स्काउट एण्ड गाइड, रेडक्रास, जवाहर नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालय के छात्र तथा एनसीसी आदि की टुकडियां भाग लेंगी। मुख्य समारोह की रिहर्सल 12 जनवरी से प्रारंभ होगी।
फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जावेगी। इसके उपरांत 25 जनवरी को स्टेडियम ग्राउंड पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जावेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जावेंगे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जावेगे।
इस दिशा में सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, उपसंचालक सामाजिक न्याय, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त अजाका, सीईओ जनपद की समिति कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सहरिया जनजाति कल्चर पर आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी जावेगी।
समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, आदिम जाति कल्याण, जिला पंचायत/एनआरएलएम, जल संसाधान, वन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कोशल उन्नयनआदि पर आधारित आकर्षक और मनोहारी झांकियां निकाली जायेगी। इस दिशा में एसडीएम श्योपुर की अध्यक्षता में गठित की जाने वाली समिति झांकियों को अंतिम रूप देगी।
कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के लिए जिन-जिन अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है। उनका निर्वहन समय सीमा में किया जावे। उन्होेने कहा कि सभी अधिकारी विभाग से संबंधित तैयारी में जुटकर, कार्यो को अंतिम रूप प्रदान करें। गणतंत्र दिवस समारोह पर मंच, शामियांना, पेयजल, बैठक व्यवस्था, कुर्सी आदि की व्यवस्था नगर पालिका श्योपुर द्वारा की जावेगी। बरीकेटिंग का कार्य कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एवं वन विभाग के सहयोग से किया जावेगा।
मुख्य समारोह के लिए परेड ग्राउंड की साफ-सफाई एवं समतलीकरण नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के सहयोग से किया जावेगा। फ्लेग पोस्ट की साज-सज्जा का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, महिला एवं बाल विकास, कार्यपालन यंत्री पीएचई, सहायक संचालक उद्यान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रक्षित निरीक्षक के माध्यम से किया जावेगा।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में वीडीयोग्राफी, फोटोग्राफी का कार्य सहायक संचालक जनसंपर्क द्वारा कराया जायेगा। जिला पंचायत के माध्यम से निमंत्रण पत्र छपवाये जावेगे। जिनको वितरण करने का कार्य तहसीलदार श्योपुर द्वारा किया जावेगा। मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाज सेवी, लेखक, साहित्यकार, कलाकारों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जावेगा।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर सभी शासकीय कार्यालयों और स्मारकों पर रोशन की जावेगी। जिसके लिए विभागीय अधिकारी अपने कन्टेन्जेंशी मद से व्यवस्था सुनिश्चित करेगे। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा जनपद विकासखण्ड, नगरीय निकाय एवं पंचायत स्तर तक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जावे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बैठक में बताया कि विगत वर्षों की भाति गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के अवसर पर झण्डा व्यवस्थित तरीके से फहराने की व्यवस्था सभी संस्थानों पर की जावेगी। जिसमें कोड ऑफ फ्लेग का पालन गंभीरता से किया जावे। साथ ही झण्डे को समय पर उतारने आदि की व्यवस्था की जावे। परेड के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। जिसमें चिकित्सक,स्टाफ और दवाईयां रहना चाहिए।
परेड ग्राउंड का सुधार और मंच सज्जा की व्यवस्था और कल्चर प्रोगाम, पार्किंग व्यवस्था, बेरीकेटिंग, वीवीआईपी सेक्टर, मीडिया के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। ग्राउंड पर फोटोग्राफी का कार्य बारी-बारी से किया जावेगा। जिससे आने वाले आगंतुकों को कार्यक्रम देखने में आसानी होगी। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उपयोग सूझाव दिए।
भारत पर्व का आयोजन
कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे ने बैठक में कहा कि भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2019 की संध्या पर सायं 7.00 बजे से जिला मुख्यालय श्योपुर स्थित शा. कन्या उमावि के परिसर में आयोजित किया जावेगा। इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। साथ ही गठित की गई समिति कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करेगी। भारत पर्व के आयोजन स्थल पर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से छाया चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी।





























































